दिल्ली, 13 दिसंबर,(बु.)। उप राज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर जा रहे आप कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनमें विधायक आतिशी भी शामिल हैं। इस मौके पर आतिशी ने कहा कि हमने 5 लोगों के साथ मिलने की अनुमति उपराज्यपाल से मांगी थी। मगर यहां 500 पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। इससे साफ है कि उपराज्यपाल मिलना नही चाहते हैं। उपराज्यपाल किसे बचा रहे हैं। हम 2400 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग कर रहे हैं। जो उत्तरी नगर निगम में किया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि आतिशी और उनके साथ आए नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल एलजी के आवास पर आप नेताओं को जाने से रोक दिया गया है उधर, एलजी अनिल बैजल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर धरने से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा, संजीव झा, कुलदीप कुमार और ऋतु राज को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया है। इन सभी थाने ले जाया गया है वहीं, आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि विधायक ऋतु राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है। इस वजह से कोई भी आप कार्यकर्ता अभी तक नहीं अमित शाह के घर नहीं पहुंच पाए हैं।



