20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान की मौत, दिल्ली-एनसीआर में भारत बंद जारी

दिल्ली, 8 दिसंबर(बु.)। केंद्रीय कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में भारत बंद जारी है। इसका मिलाजुला असर भी देखने को मिल रहा है। इस बीच सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में एक किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, किसान आंदोलन में टीडीआइ सिटी के सामने एक किसान की मौत हो गई। मृतक अजय सोनीपत के गांव बरोदा का रहने वाला था। ्अजय के पास एक एकड़ की खेती थी और वह जमीन ठेके पर लेकर खेती का काम करता था परिजनों ने बताया कि ठंड के कारण किसान की मौत हुई है। अजय रात को खाना खाकर सोया था और सुबह मौत को लेकर जानकारी हुई। फिलहाल कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवाया है।इस बीच हरियाणा से सटे दिल्ली के टीकरी और सिंघु बॉर्डर के साथ दिल्ली यूपी गेट और चिल्ला बॉर्डर पर भी किसानों का धरना जारी है। वहीं, किसानों के मंगलवार को प्रस्तावित भारत बंद के दौरान सड़कों पर लोगों की सामान्य आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। किसान आंदोलन के मद्देनजर कई राजनीतिक पार्टियों व संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसे देखते यातायात एडवाइजरी भी जारी की गई है, ताकि किसी को कोई दिक्कत न आए। भारत बंद के दौरान अगर कोई आम लोगों के जन जीवन को बाधित करने की कोशिश करेगा, कानून के खिलाफ जबरदस्ती दुकानें अथवा बाजार बंद कराने की कोशिश करेगा तो पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles