20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

कनाडा को फाइजर वैक्सीन की मिलेगी करीब ढाई लाख डोज, पढ़िए पूरी खबर

ओटावा 08 दिसंबर (वार्ता) कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने कहा है कि देश में दिसंबर के अंत तक फाइजर और बायोएनटेक निर्मित कोविड-19 के 2,49,000 टीके प्राप्त हो जायेंगे। श्री ट्रूडो ने संवाददाताओं को बताया कि फाइजर के साथ वैक्सीन की जल्द आपूर्ति के लिए एक समझौता किया गया है। दिसंबर के अंत तक शुरूआत में फाइजर और बायोएनटेक के वैक्सीन के 2,49,000 प्राप्त हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के अंत से पहले 1,24,500 कनाडा निवासियों का टीकाकरण किया जाएगा। फाइजर टीका लोगों को दो बार में लगाया जाएगा। canada, caधानमंत्री ने कहा कि टीके को पहले शहरी क्षेत्रों में उच्च जोखिम वाले समूहों में लगाया जाएगा। उन्हेांने फाइजर वैक्सीन खुराक को रखने संबंधी चुनौतियों का हवाला देते हुए यह भी कहा कि इसे शून्य से नीचे 80 डिग्री सेल्सियस पर भंडारण करने की आवश्यकता होती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles