20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः CM केजरीवाल को उनके आवास पर किया गया नजरबंद

दिल्ली, 8 दिसंबर(बु.)। एक ओर जहां किसान आंदोलन लगातार जारी है वहीं भारत बंद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। वहीं बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद कर दिया है। यह आरोप आम आदमी पार्टी ने लगाया है। AAP विधायक सौरभ भारद्वाज का कहना है कि सोमवार को सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिलकर आने के बाद दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर बैरिकेड लगा दिए हैं। ऐसे में नजरबंद जैसा हालात हो गए गए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने आरोपों के बाबत कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता सीएम के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में भिड़ंत नहीं हो, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी गई है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर सोमवार से ही लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि सोमवार को सिंघु बॉर्डर पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं आज यहां पर दौरा कर किसानों को मुहैया कराई जा रहीं सभी जरूरी सुविधाओं का जायजा लेने के लिए आया हूं। यह भी कहा था कि ‘मैं यहां पर एक मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक सेवादार बनकर सेवा करने आया हूं। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम और इमरान हुसैन सहित पार्टी के कई विधायक मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles