20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

वाराणसीः कैंट स्‍टेशन पर आरपीएफ के जवान ने वर्दी की हनक में छात्र को पीटा

वाराणसी, 7 दिसंबर(बु.)। वाराणसी कैंट स्टेशन पर सोमवार को सुबह टिकट लेने पहुचे छात्र की आरपीएफ के दबंग सिपाही ने पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही नाराज आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा ने सिपाही को जमकर फटकार लगाई और मौखिक माफीनामा के बाद मामला रफादफा किया।

दरअसल पूरा मामला कैंट स्टेशनस्थित मुख्य आरक्षण केंद्र का है। जहां महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बीकाम प्रथम श्रेणी के छात्र उज्वल गुप्ता ने बताया कि वह सुबह चेन्नई का टिकट लेने के लिए आरक्षण केंद्र पहुचा था। वहां तैनात जनार्दन यादव नामक सिपाही ने सिर्फ फार्म भरने के लिए मांगे गए पेन पर उसके साथ गाली गलौज किया। विरोध करने पर सिपाही ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही आधा दर्जन छात्र मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा से मिलकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सिपाही को फौरन तलब करते हुए फटकार लगाई। लिखित माफीनामा के बाद मामला रफादफा किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles