20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

नोएडाः कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी, धारा-144 लागू

नोएडा, 7 दिसंबर(बु.)। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लेते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा धारा-144 लगाने का फैसला लिया है। नोएडा सेक्टर-108 स्थित कार्यालय में रविवार को पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस आयुक्त ने जिले में लागू धारा-144 का प्रभावी ढंग से पालन कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए। जिले में जगह-जगह चल रहे किसानों के प्रदर्शन व आगामी 8 दिसंबर को लेकर जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। किसान संगठनों ने आगामी 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है, जिसका विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया है। इसके अतिरिक्त जिले में किसानों ने दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति बाधित करने की चेतावनी दी है। जिसको लेकर ही पुलिस प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। बैठक में कोरोना महामारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से धारा-144 लागू करने का फैसला हुआ।अपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था आशुतोष द्विवेदी ने धारा- 144 लागू करने कई गाइडलाइंस जारी करते हुए बताया कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती, 25 दिसंबर को क्रिसमस, 31 दिसंबर को वर्ष का अंतिम दिन एवं 1 जनवरी को नववर्ष के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसरों पर असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था भंग किए जाने की आशंका है। कोरोना महामारी की स्थिति की गंभीरता एवं तत्कालिकता को देखते धारा-144 को रविवार से लागू कर दिया गया है। यह 2 जनवरी 2021 तक प्रभावी रहेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles