20 C
Muzaffarnagar
Saturday, November 7, 2026

लखनऊ में अखिलेश यादव नजरबंद, यूपी में हो रही सपा नेताओं की गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश, 7 दिसंबर(बु.)।  कृषि कानून को लेकर देश में किसान रूकने का नाम नही ले रहा है। जिसके चलते अब जमाजवादी पार्टी भी सक्रिय हो गई है और किसानों को समर्थन देने के लिए सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा सोमवार को किसानों की यात्रा निकालने का प्रोग्राम था लेकिन सरकार ने उन्हे कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए उन्हे लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर उनके आवास में ही नजरबंद किया गया है। अखिलेश यादव के आवास के साथ ही विक्रमादित्य मार्ग पर सपा कार्यालय को भी बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। कन्नौज में सपाइयों को रोकने के लिए प्रशासन तैयार है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्र्देश पर सोमवार से होने वाली समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा से पहले ही जिलों में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर शिकंजा कसा गया है। इनको घरों में ही नजरबंद किया गया है। आगरा में फोर्स हाईअलर्ट पर है। यहां पर आज सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद है, लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए सपा के नेताओं को हाउस अरेस्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही बिजनौर, कौशांबी, मेरठ, बदायूं, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, सीतापुर व प्रयागराज में भी समाजवादी पार्टी के नेताओं पर पुलिस की नजर है। मेरठ में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्षा राशिद हुसैन के आवास को घेरा है। सपा की किसान यात्रा को लेकर यहां पुलिस की घेराबंदी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles