मुजफ्फरनगर, 6 दिसंबर (बु.)। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए प्रदेश की पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। जिसके चलते पुलिस आए दिन बदमाशों को गिरफ्तार कर रही है। ऐसा ही एक मामला जनपद मुजफ्फरनगर से सामने आया है। जहां नई मंड़ी पुलिस ने वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस 315 बोर समेत एक बाइक बरामद की। गिरप्तार अभियुक्त की पहचान हिटलर पुत्र अशोक कुमार जनपद बुलंदशहर के रुप में हुई है। वहीं बदमाश पर करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया।



