दिल्ली, 6 दिसंबर (बु.)। वायु प्रदुषण के चलते देश की राजधानी दिल्ली का हाल बेहाल है। जिससे वहां के निवासियों को सांस लेने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आनंद विहार बस अड्डा परिसर में देश के सबसे बड़े स्मॉग टावर की बुनियाद बनाने के लिए शनिवार को खोदाई शुरू कर दी गई। करीब 500 मीटर गहरी बुनियाद बनाई जाएगी। उस पर कंक्रीट और लोहे से 78 मीटर ऊंचे स्मॉग टावर का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने इस परियोजना के निर्माण कार्य का जिम्मा टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपा है। इस एजेंसी ने आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के सामने खोदाई कार्य शुरू कर दिया है। अभी कई दिनों तक खोदाई होगी। आइआइटी बॉम्बे की तकनीक और उनके द्वारा तैयार डिजाइन पर स्मॉग टावर बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 18.53 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अगले वर्ष जून तक यह बनकर तैयार होगा। सीपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि यह टावर प्रयोग के तौर पर लगाया जा रहा है। इसके परिणाम अच्छे मिले तो राजधानी में अन्य स्थानों पर इस तरह के स्मॉग टावर बनाने की परियोजना पर कामकिया जाएगा।



