22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

दिल्लीः किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में बन रही जाम की स्थिति, राहगीरों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

दिल्ली, 04 दिसंबर (बु.)। 3 केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर दिल्ली-यूपी और हरियाणा के बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन से हजारों वाहन चालकों को रोजाना दिक्कत पेश आ रही है। नोएडा-दिल्ली डीएनडी फ्लाईओवर, कालिंदी कुंज बॉर्डर, फरीदाबाद-दिल्ली बदरपुर बॉर्डर और गुरुग्राम दिल्ली रजोकरी सीमा पर पुलिस की सख्ती से यातायात धीमी गति से गुजर रहा है।  रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, एनएच-8, मथुरा रोड, एनएच-24 समेत कई रास्तों पर लोगों को सुबह और शाम के पीक आवर्स के दौरान भारी जाम से जूझना पड़  रहा है। बॉर्डर पर जाम के बीच दिल्ली पुलिस ने वाहनों के आवागमन की व्यवस्था की है। इससे लोग झड़ौदा, ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी बॉर्डर/एनएच-8, बिजवासन/बजघेड़ा बॉर्डर, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर के रास्ते भी हरियाणा और दिल्ली के बीच आवागमन कर सकते हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles