22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

दिल्लीः कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ‘सत्येंद्र जैन’ का बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली, 04 दिसंबर (बु.)। इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है। जिसके चलते दुनिया के तमाम वैज्ञानिक और डॉक्टर कोरोना वैक्सीन खोजने का प्रयास कर रहे हैं। वही देश दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ वैक्सीन को लेकर लगातार हो रही प्रगति की खबरें सामने आ रही है। कोरोना वैक्सीन को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लिनिक्स, औषधालय, अस्पतालों के माध्यम से कुछ हफ्तों में दिल्ली की आबादी का टीकाकरण करने की हमारी क्षमता है। जैसे ही हमें कोरोना वैक्सीन प्रदान की जाएगी हम सबको टीके लगा दें। राजधानी दिल्ली में संक्रमण दर कम होने से अब मामलों में कमी आने लगी है। बृहस्पतिवार को संक्रमण दर घटकर पांच फीसद से कम हो गई। इससे 3734 नए मामले सामने आए। वहीं 82 मरीजों की मौत हो गई तो 4834 मरीज ठीक हुए। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटकर अब 29120 हो गई है। एक समय में यह 40 हजार को पार कर गई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles