24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

दिल्ली: 15 दिसंबर से शुरू होंगी रेलवे की लंबित परीक्षाएं, पढ़िए पूरी खबर 

दिल्ली, 02 दिसम्बर (बु.)। भारतीय रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण की परीक्षाओं के आयोजन की तिथियों को लेकर उम्मीदवारों की असमंजस की स्थिति अब समाप्त हो गयी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कल, मंगलवार, 1 दिसंबर को नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (आरआरबी एनटीपीसी), आरआरसी ग्रुप डी (लेवल 1) और मिनिस्ट्रियल एण्ड आईसोलेटेड कटेगरीज (आरआरबी एमआई) के पहले चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 1) की तिथियों की घोषणा की है। बताया जा रहा है की रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद कुमार यादव ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इन लंबित परीक्षाओं की तिथियों के बारे में जानकारी दी।आरआरबी चेयरमैन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार रेलवे एमआई कटेगरी के विभिन्न पदों की परीक्षाओं का आयोजन 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक किया जाएगा। आरआरबी एमआई कटेगरी की परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किये जाएंगे। इसके साथ ही, सीईओ ने कहा कि रेलवे एनटीपीसी की परीक्षाएं इस माह के अंत में 28 दिसंबर से शुरू होंगी और मार्च 2021 तक अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाती रहेंगी। इसी प्रकार, आरआरसी ग्रुप डी (लेवल 1) परीक्षाओं के बारे में सीईओ ने कहा कि लेवल 1 के 1 लाख से अधिक पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल 2021 से किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी (लेवल 1) सीबीटी 2021 जून माह तक अलग-अलग तिथियों पर आयोजित किये जाएंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles