दिल्ली, 02 दिसम्बर (बु.)। इस समय भारत पर ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पर कोरोना का कहर बरप रहा है सरकार ली लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा। दिन-प्रतिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है जिसके चलते बीजेपी सांसद सनी देओल भी कोरोना पॉजिटिव पाए। बॉलीवुड के फेमस एक्टर और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। सनी दोओल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सनी के कोरोना पॉजिटिव होने की की पुष्टि हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने की है। उन्होंने बताया कि सनी देओल पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले में रह रहे हैं। समाचार न्यूज एजेंसी पीटीआई को स्वास्थ्य सचिव अमिताभ ने बताया कि कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सनी देओल और उनके दोस्त मुंबई के लिए रवाना होने की योजना बना रहे थे। इसी बीच बीजेपी सांसद सनी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।आपको बता दें कि पिछले दिनों ही 64 वर्षीय सनी देओल ने मुंबई में कंधे की सर्जरी करवाई थी। वहीं पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वह कुल्लू जिले के मनाली के पास एक फार्महाउस में स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान उनका कोरोना पॉजिटिव पाया जाना उनके परिवार और फैंस के लिए एक बड़ा झटका है।



