27.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, October 28, 2026

उत्तराखंड में ऑरेज अलर्ट जारी, हो रही जमकर बर्फबारी

देहरादून: उत्तराखंड में आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों में मौसम अंगड़ाई ले सकता है। देव भूमि पर 23 मार्च तक बारिश बर्फबारी की आशंका है 20 मार्च यानि आज ओलावृष्टि के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में रविवार को भी बारिश और बर्फबारी हुई थी।

मसूरी, उत्तरकाशी, गंगोत्री धाम समेत मुखबा, धराली, हर्षिल, डोडी ताल के साथ यमुनोत्री धाम खरसाली हल्की बर्फबारी जारी है। जिले में पिछले 4 दिनों से मौसम खराब है मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है 3 हज़ार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है वही केदारनाथ में भी एक बार फिर से बर्फबारी हुई है। ऐसे में आगामी दिनों में शुरू होने वाली यात्राओं के दौरान यात्रियों की राह आसान होती दिखाई नही पड़ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles