39.5 C
Muzaffarnagar
Monday, April 29, 2024

सहारनपुरः लेखक राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को मिलेगा गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान

सहारनपुर, 25 सितंबर (बु.)। युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच सप्तम अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह-2020 रविवार को ऑनलाइन आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में साहित्य एवं लेखन के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। सहारनपुर के लेखक राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार मारीशस निवासी रामदेव धुरंधर करेंगे। आपको बता दे कि युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच 27 सितंबर 2014 को हिन्दी साहित्य सेवा तथा भारतीय भाषाओं के उन्नयन के लिए गठित किया गया था। इस मंच को हिन्दी साहित्य की सेवा-कार्य करते हुए सात साल पूरे हो गए और आठवें महत्वपूर्ण वर्ष में प्रवेश कर रहा है।यह मंच प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं एवं सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजन करता रहा है। वर्तमान आयोजन में निम्नलिखित साहित्यकारों को उनकी उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। सहारनपुर के राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को ऐतिहासिक पत्रकारिता में अपने अमूल्य योगदान के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान दिया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ की गृह जनपद सहारनपुर पर तीन पुस्तक अपनी धरोहर,हमारा सहारनपुर और सहारनपुर का प्रकाशन हो चुका है। लेखक राजीव उपाध्याय का सम्‍मानित किया जाना सहारनपुर के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles