27.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, October 28, 2026

श्रीनगरः पुलवामा जिले में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

श्रीनगर,25 सितंबर(वार्ता) दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में भीषण आग में लाखों रूपए की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह आग पुलवामा के परिगाम गांव में शुक्रवार और शनिवार मध्यरात्रि में लगी और दमकलों के वहां पहुंचने से पहले ही पांच दुकानें जलकर राख हो गई तथा बाद में इसकी चपेट में आकर तीन और दुकानें तथा एक दरगाह जल गई। परिगाम और आसपास के स्थानों से बाद में आए दमकलों ने इस आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles