दिल्ली, 02 फरवरी (बु.)। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो महीने से जारी किसान आंदोलन को एक बार फिर रफ्तार मिलती दिखाई दे रही है। गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद किसान आंदोलन कुछ ढीला ढीला हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर प्रदर्शनकारियों का जुटना शुरू हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की अपीलों के बाद पश्चिमी यूपी से लेकर यूपी से लेकर हरियाणा तक में किसानों की महापंचायत हुई है, जिसमें किसान आंदोलन को समर्थन देने की बात कही गई है।उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बीते दिन एक और महापंचायत की गई, जिसमें दिल्ली में जारी किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया गया। कुछ वक्त पहले ही नरेश टिकैत ने कुछ वक्त पहले ही नरेश टिकैत ने ऐलान किया था कि अगले कुछ दिनों में अलग-अलग गांवों की ओर से किसान आंदोलन का समर्थन किया जाएगा।



