19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

हरियाणाः किसान का चक्‍का जाम खत्‍म, खाली होने लगे हाईवे

हरियाणा, 06 फरवरी (बु.)। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर चक्‍का जाम कर रहे किसान अब हाईवे से लौट गए हैं। चक्‍का जाम समाप्‍त कर दिया गया है। हाईवे को खाली कर रहे हैं। वहीं वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। पानीपत टोल प्‍लाजा को खाली कर दिया गया है। वाहन आने जाने लगे। किसानों ने अपने ऐलान के मुताबिक सभी प्रमुख स्थानों पर जाम लगाया। शनिवार को निर्धारित समय से पहले ही काफी संख्या में किसान चिन्हित किए गए 11 स्थानों पर जुटने लगे थे। इसके बाद ठीक 12 बजे जाम शुरू कर दिया गया। जिले में किसानों का सबसे ज्यादा फोकस दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर रहा। जबकि अन्य स्थानों में उन्होंने मेरठ रोड, निसिंग में गुरुद्वारे के समीप, इंद्री में अनाज मंडी के पास, जलमाना में प्योंत टोल प्लाजा और असंध में जींद हाईवे सहित कुल 11 जगह जाम लगाकर अपनी एकजुटता दर्शाई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles