बरेली, 06 फरवरी (बु.)। पति को चौरी चोरी करने के लिए पत्नी के मना करना भारी पड़ गया। दरअसल पूरा मामला बरेली कै है जहां पीड़ित महिला का पति अक्सर रात को अचानक गायब होता जब पत्नी को उसकी असलियत पता चली तो उसने पति को चौरी करने से मना कर दिया। नसीहत से बौखलाए शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया। शुक्रवार को वह पुलिस के पास पहुंची और पति पर कार्रवाई की मांग की। पीडिता के अनुसार 10 साल पहले नवाबगंज की रहने वाली मैसर जहां का निकाह पीलीभीत के बीसलपुर के गांव गंगानगर निवासी शराफत से हुआ था। बाद में वे दोनों नवाबगंज में किराये के कमरे में रहने लगे। गुरुवार की रात को अचानक वहां हाफिजगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। शराफत के बारे में पूछा तो मैसर ने जवाब दिया कि वह अक्सर काम के सिलसिले में बाहर जाते हैं। इस पर पुलिस ने बताया कि वह हाफिजगंज में हुई चोरी में वांछित है। कई अन्य घटनाओं में भी उसका नाम आ चुका है। इतना कहकर पुलिस चली गई, मगर मैसर जहां अचंभित हो गईं। उन्होंने पति को फोन लगाया। पूछा कि पुलिस पीछे पड़ी है, कहां चोरी की है।



