लखनऊः यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन ने की बड़ी घोषणा, पढ़िे पूरी खबर
लखनऊ, o9 फरवरी (बु.)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राजभवन आम जनता का है। राजभवन के दरवाजे सबके लिये खुलें हैं, जिसमें सोमवार से शनिवार तक स्कूली बच्चे तथा परिवार सहित आने वालों के लिये मंगलवार एवं बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित किया गया है। यह जानकारी उन्होंने तीन दिवसीय प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के समापन अवसर पर दी। तीन दिवसीय प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के समापन समारोह पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रदर्शनी के तरफ लोगों के रुझान को देखते हुए तीन दिवसीय प्रदर्शनी को एक और दिन बढ़ा दिया। अब लोग मंगलवार को भी इस पुष्प प्रदर्शनी का लुफ्त उठा सकेंगे। राज्यपाल ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया और उन्होंने कहा कि अगले वर्ष फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में इस प्रदर्शनी का पुनः आयोजन किया जाएगा इस मौके पर उद्यान मंत्री श्री राम चौहान मुख्य सचिव आर के तिवारी अपर मुख्य सचिव उद्यान मनोज सिंह अपर मुख्य सचिव राजभवन महेश कुमार गुप्ता व उद्यान निदेशक डॉक्टर आरके तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -