मुजफ्फरनगर, 05 फरवरी (बु.)। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाने के पीछे स्थित डॉ सहजाद के मकान में देर रात्रि रहस्यमई तरीके से आग लग गई। आग लगने की वजह से कीमती कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। डॉ सहजाद के अनुसार रात्रि में उनका परिवार घर में सोया हुआ था।तभी आसमान से तेज गड़गड़ाहट के साथ आवाज आने से उनका परिवार घबराकर जाग उठा। जिसके बाद उनके घर के ऊपर बनी ममटी के पास अचानक से आग लग गई। आग लगने की वजह से कीमती कपड़े व सिलाई मशीन सहित अन्य सामान जल गए। आग को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। वही लोग आग लगने की वजह आकाशीय बिजली के गिरने को बता रहे हैं।



