अलीगढ़, 07 फरवरी (बु.)। इगलास तहसील क्षेत्र के गांव मुरबार में नौ फरवरी को होनी वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। पंचायत को जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। इसके लिए बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। शनिवार को कस्बा गौंडा में कार्यकर्ताओं की बैठक सत्यवीर सिंह के आवास पर हुई। विधानसभा प्रभारी संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। किसान, गरीब, मजदूर, व्यापारी की सच्ची हितैषी पार्टी सिर्फ रालोद है। वहीं बैठक को पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी व पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान नौ फरवरी को होनी वाली जयंत चौधरी की महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को न्याय पंचायत के अनुसार जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांव मजूपुर, सुबकरा, गौंडा, बसौली, नगला जुझार, श्यौरा, बहादुरपुर, मौहकमपुर, विसाबली, भीलपुर आदि में जनसंपर्क किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह छौंकर, हरचरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, केबल सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, सतेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, ओमवीर सिंह, देवेंद्र फौजदार, राजेश ठैनुआं, अमित ठैनुआं, अशोक फौजदार, ऋषिपाल सिंह, सुमन दिवाकर, सत्यवीर सिंह सत्त्तो, सचिन नौलखा, आदि थे।



