21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः सायरन बजाते हुए स्टेशन पहुंचे भाकियू तोमर के कार्यकर्ता, पुलिस रही मौन

  • प्रदर्शनकारी किसानों से ज्यादा नजर आई पुलिस जवानों की संख्या

  • किसानों ने रेलवे स्टेशन परिसर में सभा कर जताया कृषि कानूनों पर विरोध

मुजफ्फरनगर, 13 जनवरी (बु.)। कृषि कानूनों पर विरोध जताने को भाकियू तोमर के कार्यकर्ता कई वाहनों में सायरन  बजाते हुए मंगलवार को स्टेशन पर आए। बड़ी बात यह है कि सायरन बजाने पर अन्य चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही।ना तो सायरन बंद कराया और ना ही उसे जब्त करने की कोशिश की गई। यह स्थिति तब थी, जब प्रदर्शनकारियों के मुकाबले सुरक्षा बलों के जवानों की संख्या कहीं अधिक थी। एक बार तो कुछ युवक टै्रक्टर लेकर  स्टेशन पर चढ़े गए, जिन्हें पुलिस ने सख्ती दिखाकर नीचे उतरवा दिया। बाद में प्रदर्शनकारी किसान सरकार को कोसने के  बाद वहां से वापस चले गए।

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू तोमर गुट ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसी लिहाज से सुबह से ही स्टेशन परिसर में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई थी, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो सके। इसके अलावा जीआरपी और आरपीएफ के जवान अलग से मुस्तैद थे। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार और एसओ सिविल लाइन डीके त्यागी पुलिस बल के साथ वहां मौजूद थे। भाकियू तोमर गुट से जुड़े लोग ट्रैक्टरों और कारों के काफिलों के साथ शहर में घूमने के बाद दोपहर बाद स्टेशन परिसर पहुंचे। काफिले में शामिल कई वाहनों में लगातार सायरन बज रहे थे। अधिकारियों के सामने भी कानफोडू सायरन लगातार बजता रहा। बड़ी बात यह है कि प्रतिबंध के बावजूद भी सायरन बजाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की गई और न ही उन्हें जब्त करने की कोशिश हुई।  इसी जोश में प्रदर्शनकारियों ने दो टै्रक्टर रेलवे स्टेशन पर चढ़ा दिए गए। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उग्र प्रदर्शनकारी टै्रक्टर लेकर नीचे आए। इसके बाद किसानों ने स्टेशन के पीछे के हिस्से में सभा कर कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार की आलोचना की। चेतावनी दी कि इलाके के किसान 26 जनवरी को टै्रक्टर परेड में भारी संख्या में भाग लेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles