हैदराबाद 31 दिसंबर (वार्ता) हैदराबाद में पुलिस की पश्चिम क्षेत्र टास्क फोर्स टीम ने गुरुवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को तक़रीबन दस लाख 18 हजार के नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया। टास्क फिरस टीम ने गुप्त सूचना मिलने के बाद एक जाल बचाया जिसमें निखिल शेनॉय, फैज़ मेवाती और मेरोज खान नाम के युवकों को उन्होंने नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एमडीएमए, एलएसडी, नशीली दवाइयां,चरस,गांजा जैसे नशीले पदार्थ जब्त किये गए। सिकंदराबाद के आयुक्त टास्क फोर्स के पुलिस उपायुक्त (ओएसडी) पी.राधा किशन राव ने बताया कि ये तस्कर संगमित्रा अपार्टमेंट से नशीले पदार्थों की तस्करी किया करते थे। पुलिस ने उनके पास से दस ग्राम एमडीएमए, एलएसडी के 70 गोलियां, 60 नशीली दवाइयां, 1400 ग्राम चरस/गांजा के तेल और तीन किलो गांजा समेत तीन मोबाईल फोन जब्त किये हैं।



