ब्यूनस आयर्स 01 जनवरी (स्पूतनिक) दक्षिण अमेरिकी देश ब्राज़ील में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नये वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन में दिसंबर की शुरुआत में सबसे पहले पाए गए कोरोना के इस नए वेरिएंट की अबतक दर्जन भर देशों में पुष्टि हो चुकी है जिसमे भारत,अमेरिका,सयुंक्त अरब अमीरात और यूरोप के कई देश शामिल हैं। यह नया कोरोना वेरिएंट पुराने वायरस से 70 प्रतिशत तेज गति से फैलता है। इससे पहले मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ब्रिटेन में हाल ही में पाये गये कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन (वैरिएंट) के पहले मामले की पुष्टि की थी। ब्राज़ील कोरोना वायरस से तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है जबकि इससे सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका हैं। ब्राज़ील में कोरोना से अबतक 193,875 लोगों की मौत हुई है और 76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की तरफ इस जानकारी के बाद कई देशों ने वायरस के नये स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए ब्रिटेन से आने और जाने वाली उडा़नों को रद्द कर दिया था।



