21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हरियाणाः हिसार, गुरुग्राम, रोहतक व कुरुक्षेत्र से बंटेगी कोरोना वैक्सीन

हरियाणा, 11 जनवरी (बु.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पूरे देश के साथ हरियाणा में भी 16 जनवरी को वैक्सीनेशन आरंभ होगा। कोविड-19 की वैक्सीन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय वैक्सीन स्टोर बनाया गया है। इसके अलावा हिसार, गुरुग्राम, रोहतक और कुरुक्षेत्र में क्षेत्रीय वैक्सीन सेंटर रहेंगे। प्रदेश के सभी 22 जिलों में जिला वैक्सीन स्टोर अलग से बनाए गए हैं। हरियाणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक 659 कोल्ड चेन प्वाइंट भी बनाए गए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 22 इंसुलेटेड वैक्सीन वैन उपलब्ध रहेंगी तथा कोविड-19 के लिए सूक्ष्म योजना (माइक्रो प्लान) तैयार कर इसे जिलों में भेज दिया गया है। जिला उपायुक्तों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में कोरोना वैक्सीन से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलेगा। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हालांकि खुद इलाज कराने के बाद आराम कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वैक्सीनेशन की तैयारियों पर उनकी निगाह बनी हुई है। विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूरे प्लान की रिपोर्ट हासिल की है। विज ने बताया कि 16 जनवरी से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के तहत राज्य के तीन वर्गों के करीब 67 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसकी दो डोज होंगी। दूसरी डोज कब और कैसे दी जाएगी, तब तभी स्वास्थ्यकर्मी बताएंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles