18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

हरियाणाः गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं जुटेगी भीड़

हरियाणा, 25 जनवरी (बु.)। हरियाणा में इस बार गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान कहीं पर भी पहले की तरह भीड़ नहीं जुटाई जाएगी। समारोह के आयोजन का स्वरूप भी छोटा कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस समारोहों (Republic Day Celebrations) के लिए ह‍रियाणा सरकार ने खास गाइलाइन्‍स जारी किए हैं। माना जा रहा है कि यह कदम कोरोना वायरस के संक्रमण के साथ-साथ किसान आंदोलन (Farmers Protest) के कारण उठाया गया है। केंद्र सरकार के निर्देशों पर हरियाणा के मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों, मंडल आयुक्तों तथा उपमंडल अधिकारियों को स्टेंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी कर दिया है। प्रदेश में होने वाले आयोजनों में इस गाइडलाइन का ख्याल रखा जाएगा। मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह के किसी भी आयोजन में भीड़ नहीं जुटाई जाएगी। आयोजन में भाग लेने वाले व्यक्ति शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखेंगे। हालांकि यह व्यवस्था कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के चलते किसी भी तरह के व्यवधान से बचने तथा जनता को होने वाली संभावित परेशानी से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles