हरियाणा, 10 जनवरी (बु.)। करनाल: हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री की सभा में आज जबरदस्त बवाल हुआ। 46 दिन से किसान कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों का गुस्सा आज भड़क उठा। दरअसवल आज करनाल के कैमला गांव में किसान पंचायत होने वाली थी। जिसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होने वाले थे। लेकिन सभा से पहले ही यहां भारी तादाद में विरोध करने वाले किसान पहुंच गए और हंगामा कर दिया। ऐसे में अब मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हो सकता है।वहीं पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन भीड़ आसानी से हटने वाली नहीं थी। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। मनोहर लाल खट्टर की महापंचायत को ध्यान में रखते हुए यहां भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया था, कई रास्तों पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई थी।




