21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

बागपतः पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, शातिर बदमाश गिरफ्तार

बागपत, 10 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में में पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तंमचा दो कारतूस और लूटी गयी पिस्टल और रकम बरामद की है। पुलिस उपाधीक्षक ओमपाल सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात बागपत से मेरठ रोड पर व्यापारी रविन्द्र कुमार से तीन बदमाशो ने 30 हजार रूपये लूट लिये थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक अभियुक्त को जनता की मदद से भागते हुए पकड़ लिया, जबकि दो अभियुक्त भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया गया गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व लूटे हुए 9,500 रूपये बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम गौरव बताया। मोटरसाइकिल पर बैठाकर उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह थाने ले जा रहे थे। तभी अभियुक्त ने मौका पाकर उपनिरीक्षक की पिस्टल लूट ली और मोटरसाइकिल से कूदकर भाग गया। जिसकी तलाश के लिए एसओजी टीम व कोतवाली प्रभारी बागपत की ओर से मय फोर्स आस-पास कोंबिग की गयी तो रात्रि करीब 12 बजे बागपत से चमरावल रोड पर बिजली घर के पास पुलिस ने उसे रुकने के लिए टोका तो बदमाश ने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। तभी पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की । जिसमें अभियुक्त पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त की ओर से चलाई गयी गोली से एक आरक्षी सिराजखान घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह से लूटा गया पिस्टल 9 एमएम व 04 खोखा कारतूस बरामद हुए। घायल अभियुक्त व आरक्षी को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles