18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

शनिवार, रविवार और 26 जनवरी को निरस्त रहेंगी दिल्ली की फ्लाइट

दिल्ली, 23 जनवरी (बु.)। दिल्ली-कानपुर-दिल्ली के बीच की फ्लाइट 23, 24 और 26 जनवरी को निरस्त रहेगी। विमानन कंपनी ने बताया कि तकनीकी खामियों के चलते फ्लाइट निरस्त की गई है। दिल्ली से चकेरी एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट 25 जनवरी को छोड़कर 26 जनवरी तक निरस्त कर दी गई है। कंपनी ने बताया कि यात्री अपने रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्रियों को आरक्षित सीट अगली उड़ानों में स्थानांतरित कराने की सुविधा भी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि उक्त तीन दिनों में दिल्ली के लिए फ्लाइट बुक कराने वाले यात्रियों को ईमेल और फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है। वहीं, सूत्रों की मानें तो उक्त तीन दिनों में यात्री लोड कम होने के चलते विमानन कंपनी ने फ्लाइट निरस्त की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles