28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊ में 18 जनवरी से महिला सैन्य पुलिस की खुली भर्ती

लखनऊ, 04 जनवरी (वार्ता) सेना में मध्य कमान के लखनऊ स्थित मुख्यालय में 18 से 30 जनवरी के बीच महिला सैन्य पुलिस (सैनिक सामान्य ड्यूटी) के लिए खुली भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सैन्य प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि भारतीय सेना में सैनिक श्रेणी में महिला सैन्य पुलिस के दूसरे बैच की भर्ती रैली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए सेना में महिला सैन्य पुलिस (सैनिक जनरल ड्यूटी) के नामांकन के लिए एएमसी सेंटर एंड कॉलेज, लखनऊ के स्टेडियम में 18 से 30 जनवरी तक मुख्यालय भर्ती कार्यालय भर्ती रैली का आयोजन करेगा। उन्होने बताया कि भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों की 5898 महिला उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। इस भर्ती रैली के लिये पात्रता मानदंड और योग्यता, डू एंड डोन्ट और परीक्षण की श्रृंखला के बारे में विस्तृत जानकारी 27 जुलाई 2020 की अधिसूचना में दी गई है, जो पहले ही डब्लूडब्लूडब्लू. इंडियनआर्मी.एनआईसी.इन वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गयी है कि वे दलालों और धोखेबाज व्यक्तियों से सावधान रहें और दवाओं के सेवन से बचें। इस बात पर फिर से जोर दिया जाता है कि अगर उम्मीदवार इस तरह के व्यवहार में शामिल पाए गए तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी
प्रदीप

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles