28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुरादनगर हादसे के जिम्मेदारों को मिले कड़ी सजा : मायावती

लखनऊ 04 जनवरी (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने गाजियाबाद के मुरादनगर में हुये हादसे पर दुख व्यक्त करते हुये घटना के जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। सुश्री मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया “ यू.पी. के जिला गाजियाबाद, मुरादनगर में स्थित श्मशान घाट की छत गिरने से लगभग दो दर्जन लोगों की हुई मौत अति दर्दनाक व कष्टदायक। पीड़ित परिवार के प्रति अति संवेदना व कुदरत इन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। ” उन्होने लिखा “ साथ ही, यू.पी. सरकार इस घटना की सही व समय से जाँच कराके इसके दोषियों को सख्त सजा जरूर दिलाये अर्थात् किसी को भी ना बचाये तथा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मदद भी जरूर करे, बी.एस.पी की यह माँग। आपको बता दे कि रविवार को तेज बारिश के कारण मुरादनगर में बंबामार्ग पर स्थित श्मशान घाट परिसर की छत और दीवार गिर गयी। घटना के समय श्मशान घाट पर अंत्येष्टि हो रही थी और इस दौरान वहां एकत्र 40 से अधिक लोग मलबे में दब गये। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) निहारिका सिंह, कनिष्ठ अभियंता सीपी सिंह और सुपरवाइजर आशीष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि ठेकेदार अजय त्यागी तथा अन्य फरार बताये गये हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles