19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

लखनऊः अरविंद शर्मा ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात

लखनऊ, 16 जनवरी (वार्ता) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में आये अरविंद शर्मा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। श्री शर्मा ने राजभवन जाकर श्रीमती पटेल से मुलाकात की। दोनो के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुयी। इसे शिष्टाचार भेंट कहा जा रहा है। पूर्व आइएएस अधिकारी ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता हासिल की थी जबकि शुक्रवार को उन्हे विधान परिषद चुनाव के लिये पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वासपात्र माना जाता है और विधान परिषद चुनाव के बाद श्री शर्मा को कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles