मुज़फ्फरनगर। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह ने प्रेस वार्ता की। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि थाना बुढ़ाना पुलिस ने ग्राम जोला के जंगल से एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है जिसमे तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया हैं।
पकड़े गए आरोपियों में आकिल पुत्र रियाजू ग्राम जौला थाना बुढाना व पंकज पुत्र राजेश निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना एवं राहुल पुत्र ब्रिजेश ग्राम जौला थाना बुढाना मुज़फ्फरनगर शामिल है। जिनसे थाना बुढ़ाना पुलिस ने 08 तमंचे 315 बोर, 02 मस्कट 12 बोर, 10 कारतूस 315 बोर, 05 कारतूस 12 बोर, 03 अधबने तंमचे 315 बोर, 08 बाडी 315 बोर, 11 अदद नाल 12 बोर, 07 अदद लोहे की पत्तियां एवं
शस्त्र बनाने के उपकरण– ड्रिल मशीन, छैनी, हथौडी, गिलाईन्डर, शिकंजा, इमरजैन्सी लाईट आदि भी बरामद किया हैं।बुढ़ाना थाना पुलिस की माने तो पूर्व में भी गिरफ्तार अभियुक्त आकिल पुत्र रियाजू पूर्व में भी थाना बुढाना से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के कारण गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
*यह बुढ़ाना पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही हैं।आज उच्चाधिकारियों ने पुलिस के इस सराहनीय गुडवर्क पर बुढ़ाना थानां पुलिस की पीठ थपथपाई ओर उत्साह वर्धन भी किया।*




