सबको फ्री वैक्सीन के बयान पर पलटे हर्षवर्धन, दी सफाई-सिर्फ़ 3 करोड़ कोरोना वॉरियर्स को मिलेगा मुफ्त टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ० हर्षवर्धन ने देश को फ्री में वैक्सीन देने वाले बयान पर बदलाव करते हुए सफ़ाई दी है कि पहले फेज में 3 करोड़ लोगों को ही वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। डॉ० हर्षवर्धन ने कहा कि इनमें 1 करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। बाकी प्राथमिकता सूची में शामिल 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन दी जाएगी, इस बारे में फैसला लिया जा रहा है।