मुजफ्फरनगरः यूनियन बैंक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
-
यूनियन बैंक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
-
आग की चपेट में आने से कैश और रिकार्ड बाल-बाल बचा
-
फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्क्त कर पाया आग पर काबू
-
शार्ट सर्किट बताया जा रहा है आग का कारण
मुजफ्फरनगर,(मंसूरपुर) 01 जनवरी (बु.)। यूनियन बैंक की शाखा में बुधवार देर रात आग लगने से लाखों का माल स्वाह हो गया। समय रहते फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाकर कैश और रिकार्ड को बचा लिया। आग में बैंक का फर्नीचर,कंप्यूटर,प्रिंटर और सीसीटीवी कैमरें तक जल गए।
मंसूरपुर में मिल रोड पर यूनियन बैंक की शाखा में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने बैंक के अंदर से आग की लपटे और धुआं निकलते देखा तो उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड बैंक मैनेजर ललित कुमार को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद बैंक प्रबंधक भी कर्मचारियों के साथ मौके पर आ गए। फायर ब्रिगेड की दो गाडियों ने मौके पर आकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। आग में बैंक का फर्नीचर, कंप्यूटर,सीसीटीवी कैमरे, प्रिंटर,एसी आदि जल गए। समय रहते आग बुझने के कारण बैंक में रखा लाखों का कैश तथा सभी रिकॉर्ड बच गया। बैंक मैनेजर ललित कुमार की माने तो आग में करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
- Advertisement -