मुजफ्परनगरः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
-
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
-
बुधवार रात शाहपुर मोड़ पर हुआ हादसा, पुलिस की चालक की तलाश में जुटी
मुजफ्फरनगर, (मंसूरपुर) 01 जनवरी (बु.)। शाहपुर मोड़ पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आपको बता दे कि मिल मंसूरपुर निवासी हनी पुत्र जालिम सिंह बाइक पर सवार होकर बुधवार देर रात शाहपुर मोड होते हुए मंसूरपुर जा रहा था। इसी बीच तेजी से आए अज्ञात वाहन ने सीधी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से नाजुक हालत में हनी को बेगराजपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हनी की मौत की खबर पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- Advertisement -