21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः युवक से मोबाइल छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर, 10 जनवरी (बु.)। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी अपराध ग्राफ कम होने का नाम नही ले रहा है। आए दिन हत्या, लूट, डकैती आदि वारदातों को अंजाम देकर आरोपी आसानी से फरार हो जाते है। बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नजर नही आ रहा है। ऐसा ही एक मामला जनपद मुजफ्फरनगर से सामने आया है। जहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बार फिर से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बाइक सवार बदमाश युवक से मोबाइल छीन कर मौके से फरार हो गए। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत चौकी के निकट का है। वहीं नगर में गत दिवस भी डॉक्टर गंगल वाली गली में इसी प्रकार की वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles