मुजफ्फरनगर, 10 जनवरी (बु.)। दिल्ली और देहरादून हाईवे पर छपार और बरला के बीच बना फास्ट टेग टोल प्लाजा रविवार से काम करना शुरू करेगा। जिसमें गुजरने वाले वाहनों से कैश के बजाए ऑनलाइन पेमेंट लिया जाएगा। शनिवार को इसका ट्रायल किया गया। बड़ी बात यह है कि टोल प्लाजा से करीब 1 किलोमीटर दूर बन रहा फ्लाईओवर अभी चल नहीं पाया है लेकिन टोल वसूलने की तैयारी हो गई है। हाईवे पर पल्लवपुरम और देवबंद के बाद छपीर और बरला के बीच बना टोल प्लाजा भी रविवार से शुरू हो गया है। इसके लिए शनिवार को ट्रायल किया गया था। वाहनों को रोककर उनके नंबर दर्ज किए गए। इस टोल प्लाजा के किसी भी काउंटर पर कैश की व्यवस्था नहीं है हर काउंटर पर ऑनलाइन पेमेंट किया जाएगा जबकि पल्लवपुरम और देवबंद के टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट की व्यवस्था है। फास्ट टैग यह टोल प्लाजा आधी अधूरी तैयारी पर शुरू किया जा रहा है जबकि बरला का फ्लाईओवर अब तक नहीं चल पाया है।फ्लाईओवर के नीचे दिन भर लाखों वाहनों को रेंग कर जाना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि सर्विस लाइन पूरी तरह टूटी हुई है जिससे जाम लग रहा है। हाईवे से लाखों यात्रियों के निकलने के बाद किसी ने सर्विस रोड की सुध नहीं ली हाईवे का बिना निर्माण हुए टोल वसूलने की इजाजत दे दी गई है। आपको बता दें कि पहले 22 दिसंबर से फास्ट टेग टोल प्लाजा शुरू करने की तैयारी थी।



