मुजफ्फरनगर, 13 जनवरी (बु.)। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है। जिसको लेकर पूर् देश में धन संग्रह का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसी के तहत आज जनपद में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के द्वारा बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली GIC मैदान से प्रकाश चौक होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।

रैली को देखते हुए प्रशासन ने रिक्शाओं को रूट डायवर्जन कर दिया। इस दौरान शहर में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई। वहीं जीआईसी ग्राउंड में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी से पूरे देश में राम मंदिर निर्माण धन संग्रह शुरू किया जाएगा जिसके लिए आज यह बाइक रैली निकाली गई।




