21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः पीएम फसल बीमा योजना के पांच वर्ष पूरे, मोदी ने लाभार्थियों को दी बधाई

नयी दिल्ली,13 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम फसल बीमा योजना के पांच वर्ष पूरा होने पर बुधवार को इसके सभी लाभार्थियों को बधाई दी। किसानों को समृद्ध करने की दिशा में मोदी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को 13 जनवरी 2016 को लागू किया गया था। योजना के तहत किसान के योगदान के अलावा अतिरिक्त प्रीमियम का भार केंद्र और राज्य सरकारें समान रूप से सहायता के रूप में उठाती हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में 90 प्रतिशत प्रीमियम सहायता केंद्र सरकार देती है। श्री मोदी ने योजना के पांच वर्ष पूरा होने पर लाभार्थियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “ देश के अन्नदाताओं को प्रकृति के प्रकोप से सुरक्षा प्रदान करने वाली पीएम फसल बीमा योजना के आज पांच साल पूरे हो गए हैं। इस योजना के तहत नुकसान का कवरेज बढ़ने और जोखिम कम होने से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ है। इसके सभी लाभार्थियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई।” प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “ पीएम फसल बीमा योजना ने कैसे किसानों को अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित किया है? दावों के निस्तारण में कैसे पूरी पारदर्शिता बरती गई है? पीएम फसल बीमा योजना से संबंधित ऐसी सभी जानकारियां नमो एप के योर वायस सेक्शन में रखी गई हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles