मुजफ्फरनगरः बाप के दोस्त ने ही कि थी किशोरी की हत्या, दुष्कर्म में असफल होने पर दिया था घटना को अंजाम।
-
बाप के दोस्त ने ही कि थी 15 वर्षीय बेटी की हत्या।
-
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
-
हत्या वाले दिन बदनीयती पर उतर आया था आरोपी।
मुजफ्फरनगर, 04 जनवरी (बु.)। नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला अर्जुन नगर में एक किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया कि दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर किशोरी को गला दबा कर मारा गया था। सीओ धनंजय कुशवाह ने बताया कि किशोरी के पिता के दोस्त का घर पर अक्सर आना जाना था। हत्या वाले दिन आरोपी बदनीयती पर उतर आया और उसने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी यह बात अपने पिता को कह देने की बात कही तो आरोपी ने किशोरी के गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल नई मंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -