28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मथुरा में झमाझम बारिश, दो मकान जमीदोज

मथुरा 04 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गरज चमक के साथ हुयी झमाझम बारिश के बीच दो मकान जमीदोज हो गये। इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। अपर जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि जिले में हुई भारी बारिश से हुई क्षति का आंकलन करेन के लिए तहसील की टीमों को भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार महाबन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महाबन कस्बे में बीती रात पंचायत अध्यक्ष चुन्नू हाजी के मकान का बरामदा गिरने से उनके बड़े बेटे वकील (38) की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। सूचना पाकर एसडीएम कृष्णानन्द तिवारी एवं सीओ आरती सिंह भी पहुंच गए थे तथा मलबे को साफ कराने का काम शुरू करा दिया था। सीओ महाबन आरती सिंह ने बताया कि बरामदा गिरने के साथ जानवरों के बाड़े की भी छत गिर गई जिससे दो गाय एक भैंस और कुछ बकरियों की मृत्यु हो गई। समाचार मिलने तक मलबे को साफ करने का काम जारी था। शहरी क्षेत्र में बंगाली घाट क्षेत्र में भी एक मकान गिर गया मगर कोई हताहत नही हुआ है। केसीकलां कस्बे में मूसलाधार बारिश के साथ मटर के आकार के ओलों की बरसात भी हुई। उप निदेशक कृषि ध्रुवेन्द्र कुमार के अनुसार शनिवार को 25 मिलीमीटर बारिश हुई है वहीं रविवार को 36 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles