24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः दिल्ली में सात जनवरी को किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

  • दिल्ली में किसान सात जनवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च
  • गाजीपुर बार्डर से पलवल, सिंधु बार्डर से टीकरी और टीकरी बार्डर से लेकर शाहजहांपुर बार्डर तक जाएंगे किसान
  • 16 जनवरी को देश भर में जलाई जाएगी कृषि कानूनों की होली
मुजफ्फरनगर, 6 जनवरी (बु.)। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बार्डर पर आंदोलनरत किसान सात जनवरी को एक बार्डर से दूसरे बार्डर पर टै्रक्टर मार्च करेंगे। इसके अलावा 16 जनवरी को किसान कृषि कानूनों की होली जलाएंगे। भाकियू प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में गाजीपुर बार्डर से पलवल, सिंधु बार्डर से टीकरी बार्डर और टीकरी बार्डर से शाहजहांपुर बार्डर और पलवल बार्डर से गाजीपुर बार्डर से किसान टै्रक्टरों के साथ मार्च करेंगे। एक रात दूसरे बार्डर पर बीताने के बाद अगले दिन वापसी करेंगे। इसके बाद बीस जनवरी तक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 16 जनवरी को कृषि कानूनों की होली जलाई जाएगी। बता दे कि सोमवार को किसानों और सरकार के बीच हुई सातवें दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। आठ जनवरी को आठवें दौर की बातचीत होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles