21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

प्रयागराजः माघ मेला में अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के मॉडल का श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

प्रयागराज,14 जनवरी (वार्ता) अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के माॅडल का श्रद्धालुओं ने दुनिया के सबसे बड़े प्रयागराज के आध्यात्मिक माघ मेले में दर्शन किया। पर्यटन उपनिदेशक दिनेश कुमार ने गुरूवार को बताया कि माघ मेला में प्रदेश के घार्मिक स्थलों की प्रदर्शनी लगाई गई है। श्रीराम मंदिर के माॅडल को पर्यटन विभाग के शिविर में रखा गया है।
उन्होने बताया कि परेड़ मैदान में पर्यटन विभाग की प्रदर्शन लगी है। माघ मेले के दौरान देश और प्रदेश के कोने.कोने से आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटकों ने प्रदर्शनी का दीदार किया। मेले में अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर का माॅडल, धार्मिक नगरी वाराणसी के घाट और मंदिर समेत मथुरा-वृंदावन, चित्रकूट आदि के पर्यटक स्थलों की फोटो या माडल रखे गये हैं।
संगम स्नान के बाद प्रदर्शनी में पहुंचे कौशाम्बी के बुजुर्ग राघेमोहन वर्मा ने कहा कि अयोघ्या में कब मंदिर बनकर तैयार होगा ,पता नहीं। हमारा सौभाग्य है कि उस मंदिर के मॉडल का दर्शन कर ले रहे हैं। रूंघे गले से श्री वर्मा ने बताया कि जिस श्रीराम मंदिर के लिए कितने लोगों ने अपनी जान गवां दी उसका दर्शन अपने आप में श्रद्धेय है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles