नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) दिल्लीवासियों को गुरूवार की सुबह कड़ाके की ठंंड़ के साथ कोहरे से सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण दिल्ली में स्थित सफदरजंग वेधशाला में आज का तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम मौसम कार्यालय ने 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। महानगर में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही और कोहरे के कारण यहां के कुछ हिस्सों में यातायात धीमा देखा गया। दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब भी शीतलहर की चपेट में है। हरियाणा के नारनौल में अब तक की सबसे ठंड 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।



