18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

नोएडा में लगातार दूसरे दिन अस्पताल के बाहर बम की सूचना से मचा हड़कंप

नोएडा, 22 जनवरी (बु.)। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जारी हाई अलर्ट के बीच दिल्ली से सटे नोएडा में लगातार 2 दिनों से अस्पताल में बम की सूचना मिल रही है। शहर के सेक्टर-63 स्थित इलाके में संदिग्ध सामान मिलने से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर नोएडा पुलिस के आलाधिकारी मौके पर काफी देर तक मौजूद रहे और जांच पड़ताल की गई। इस बीच आनन फानन में पुलिस को सूचना देकर ट्रैफिक डायवर्ट कराया गया। वहीं, जांच में पाया गया कि बम जैसी दिखने वाली यह चीज डेटोनेटर या विस्फोटक पदार्थ नहीं है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस ने इसे शरारती तत्वों का काम बताया है। मिली जानकारी मुताबिक, नोएडा सेक्टर-63 स्थित छिजारसी में एसजेएम अस्पताल के पास बम रखने की सूचना से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फेस-3 कोतवाली पुलिस और सेंट्रल जोन नोएडा के पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल व उसके आसपास के परिसर को खाली कराया। अस्पताल के बाहर सर्च अभियान चलाया गया और गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह भी डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को भी सेक्टर-27 स्थित निजी अस्पताल में बम रखने की सूचना मिली थी। लेकिन पुलिस ने जब अस्पताल पहुंच जांच की तो यह अफवाह मिली थी। इस दौरान भी ओपीडी बंद करके अस्पताल परिसर को खाली कराना पड़ा था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles