18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः गाजी बॉर्डर पर बढ़ने लगी ताजनगरी के किसानों की संख्या

दिल्ली, 22 जनवरी (बु.)। नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में आगरा के किसानों के भी संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 15 दिन से सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री देवी के नेतृत्व में किसानों का एक जत्था डेरा डाले हुए था, बीते गुरुवार को 15 सदस्यीय किसानों का एक और जत्था दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर पहुंच गया है। तमाम किसान अभी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। 25 जनवरी को ट्रैक्टरों से भी तमाम किसान दिल्ली जाएंगे। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा। पंजाब और हरियाणा के किसान काफी दिनों से दिल्ली में धरना दे रहे हैं। वह किसी कीमत पर नये कानूनों को मानने को तैयार नहीं हो रहे। इस आंदोलन में अब ताजनगरी के किसान भी शामिल हो रहे हैं। लगभग 15 दिन पहले गाजीपुर बार्डर पहुंची सावित्री देवी पिछले तीन दिन भूख हड़ताल पर भी रहीं। उनके साथ आंदोलन में शिरकत करने पहुंची महिलाएं भंडारे की कमान संभाल रही हैं। धरने पर बैठे किसानों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराने में मदद कर रही हैं। बीते गुरुवार को सोमवीर यादव के नेतृत्व में किसान दिल्ली पहुंच गए। उनका कहना है कि ये लड़ाई सिर्फ हरियाणा या पंजाब के किसानों की नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं हो जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आने वाले दिनों में दिल्ली में आगरा के किसानों की संख्या और बढ़ेगी। वह भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles