21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

नेतन्याहू ने ली कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक

यरुशलम 10 जनवरी (स्पूतनिक) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका की दवा निर्माता कंपनी फाइजर तथा जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। श्री नेतन्याहू ने वैक्सीन की दूसरी खुराक शनिवार को राष्ट्रीय टेलीविजन पर सीधा प्रसारण के दौरान ली। वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के पहले उन्होंने कहा कि मार्च तक देश के सभी नागरिकों को टीका लगा दिए जाएंगे।उन्होंने आई24 न्यूज चैनल पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा, “मैंने देश में टीकों की आपूर्ति के लिए फाइजर के साथ समझौता किया है, जो हमें मार्च के मध्य तक सभी इजरायली नागरिकों का टीकाकरण करने की अनुमति देगा। हम अपनी पूरी अर्थव्यवस्था खोल सकते हैं और फिर से सामान्य जनजीवन में लौट सकते हैं।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles