
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों के एलान पर कहा, ‘हमें उन सभी पर गर्व है जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। भारत राष्ट्र और मानवता के लिए उनके योगदान को स्वीकार करता है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के ये असाधारण व्यक्ति दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं।’
गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले पद्म सम्मान की पूरी सूची।
1. शिंजो एबी – जनसेवा – जापान
2. एसपी बालासुब्रमणियम (मरणोपरांत)- कला- तमिलनाडु
3. डॉ. बेल्ले मोनाप्पा हेगड़े- चिकित्सा- कर्नाटक
4. नरिंदर सिंह कपानी (मरणोपरांत)- विज्ञान व इंजीनियरिंग – अमेरिका
5. मौलाना वहिदुद्दीन खान – अन्य-अध्यात्म- दिल्ली
6. बीबी लाल -अन्य -पुरातत्व- दिल्ली
7. सुदर्शन साहू- कला- ओडिशा
सम्मान का नाम- पद्म भूषण
8. कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्रा- कला- केरल
9. तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- जनसेवा – असम
10. चंद्रशेखर कंबारा- साहित्य और शिक्षा- कर्नाटक
11. सुमित्रा महाजन- जनसेवा – मध्य प्रदेश
12. नृपेंद्र मिश्र- सिविल सर्विस- उत्तर प्रदेश
13. राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- जनसेवा – बिहार
14. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- जनसेवा – गुजरात
15. कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अन्य- अध्यात्म- उत्तर प्रदेश
16. रजनीकांत देवीदास श्रॉफ – व्यापार व उद्योग- महाराष्ट्र
17. तरलोचन सिंह- जनसेवा – हरियाणा
सम्मान का नाम- पद्म श्री
18. गुलफाम अहमद – कला- उत्तर प्रदेश
19. पी. अनिता – खेल- तमिलनाडु
20. रामा स्वामी अन्नावरापू- कला- आंध्र प्रदेश
21. सुब्बु अरुमुगम – कला- तमिलनाडु
22. प्रकाशराव असावडी – साहित्य व शिक्षा- आंध्र प्रदेश
23. भूरि बाई – कला- मध्य प्रदेश
24. राधे श्याम बारले- कला- छत्तीसगढ़
25. धर्म नारायण बर्मा- साहित्य व शिक्षा- बंगाल
26. लक्ष्मी बरुआ- सामाजिक कार्य- असम
27. बीरेन कुमार बसाक- कला- बंगाल
28. रजनी बेक्टर- व्यापार व उद्योग – पंजाब
29. पीटर ब्रूक – कला- ब्रिटेन
30. संगखुमि बुआलछुआक – सामाजिक कार्य- मिजोरम
31. गोपीराम बरग्याम बुराभक्त – कला- असम
32. बिजॉय चक्रवर्ती- जनसेवा – असम
33. सुजीत चट्टोपाध्याय- साहित्य व शिक्षा- बंगाल
34. जगदीश चौधरी (मरणोपरांत) – सामाजिक कार्य- उत्तर प्रदेश
35. सुल्तरिम चोनजोर – सामाजिक कार्य- लद्दाख
36. मौउमा दास- खेल- बंगाल
37. श्रीकांत दातार- साहित्य व शिक्षा- अमेरिका
38. नारायण देबनाथ- कला- बंगाल
39. चुटनी देवी- सामाजिक कार्य- झारखंड
40. दुलारी देवी- कला- बिहार
41. राधे देवी- कला- मणिपुर
42. शांति देवी- सामाजिक कार्य- ओडिशा
43. वायन दिबिया- कला- इंडोनेशिया
44. दादुदन गढवी- साहित्य व शिक्षा- गुजरात
45. परशुराम आत्माराम गंगवणे- कला- महाराष्ट्र
46. जय भगवान गोयल- साहित्य व शिक्षा- हरियाणा
47. जगदीश चंद्र हलदर- साहित्य व शिक्षा- बंगाल
48. मंगल सिंह हाजोवरी – साहित्य व शिक्षा- असम
49. अंशु जमसेनपा- खेल- अ्ररुणाचल प्रदेश
50. पुरनमासी जानी- कला- ओडिशा
51. मथा बी. मनजम्मा जोगाती- कला- कर्नाटक
52. दामोदरन कैथाप्रम – कला- केरल
53. नामदेव सी. कांबले- साहित्य व शिक्षा- महाराष्ट्र
54. महेशभाई और नरेशभाई कनोडिया (जोड़ी) (मरणोपरांत) – कला – गुजरात
55. रजत कुमार कर – साहित्य व शिक्षा -ओडिशा
56. रंगासामी लक्ष्मीनारायण कश्यप -साहित्य व शिक्षा – कर्नाटक
57. प्रकाश कौर – सामाजिक कार्य- पंजाब
58. निकोलस कजानास – साहित्य व शिक्षा – यूनान
59. के. केशवसामी – कला -पुडुचेरी
60. गुलाम रसूल खान – कला -जम्मू-कश्मीर
61. लाखा खान – कला – राजस्थान
62. संजीदा खातून- कला – बांग्लादेश
63. विनायक विष्णु खेड़कर – कला – गोवा
64. नीरू कुमार – सामाजिक कार्य – दिल्ली
65. लाजवंती – कला – पंजाब
66. रत्तन लाल – विज्ञान व इंजीनियरिंग – अमेरिका
67. अली मानिकफन – अन्य -नवाचार – लक्षद्वीप
68. रामचंद्र मांझी – कला – बिहार
69. दुलाल मानकी – कला – असम
70. नानाद्रो बी. मारक – अन्य कृषि – मेघालय
71. रेवबेन माशंग्वा – कला – मणिपुर
72. चंद्रकांत मेहता – साहित्य व शिक्षा – गुजरात
73. रत्तनलाल मित्तल – चिकित्सा – पंजाब
74. माधवन नांबियार – खेल – केरल
75. श्याम सुंदर पालीवाल – सामाजिक कार्य – राजस्थान
76. चंद्रकांत संभाजी पांडव – चिकित्सा – दिल्ली
77. जेएन पांडे (मरणोपरांत) – चिकित्सा – दिल्ली
78. सोलोमन पाप्पैया – साहित्य व शिक्षा- तमिलनाडु
79. पाप्पाम्मल – अन्य- कृषि – तमिलनाडु
80. कृष्ण मोहन पाथी – चिकित्सा – ओडिशा
81. जसवंतीबेन जमनादास पोपट- व्यापार व उद्योग- महाराष्ट्र
82. गिरीश प्रभुने – सामाजिक कार्य – महाराष्ट्र
83. नंदा प्रुस्टी – साहित्य व शिक्षा – ओडिशा
84. केके रामचंद्र पुलावर – कला – केरल
85. बालन पुथेरी – साहित्य व शिक्षा – केरल
86. बिरुबाला राभा – सामाजिक कार्य – असम
87. कनक राजू – कला – तेलंगाना
88. बांबे जयश्री रामनाथ – कला – तमिलनाडु
89. सत्यराम रेयांग – कला – त्रिपुरा
90. धनंजय दिवाकर सागदेव – चिकित्सा – केरल
91. अशोक कुमार साहू – चिकित्सा- उत्तर प्रदेश
92. डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय – चिकित्सा – उत्तराखंड
93. सिंधुताई सपकाल – सामाजिक कार्य – महाराष्ट्र
94. चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) – साहित्य व शिक्षा – जम्मू-कश्मीर
95. रोमन सरमाह – साहित्य व शिक्षा- पत्रकारिता – असम
96. इमरान शाह- साहित्य व शिक्षा- असम
97. प्रेम चंद शर्मा- अन्य- कृषि- उत्तराखंड
98. अर्जुन सिंह शेखावत – साहित्य व शिक्षा- राजस्थान
99. श्री राम यत्न शुक्ल – साहित्य व शिक्षा- उत्तर प्रदेश
100. जितेंद्र सिंह शंटी- सामाजिक कार्य – दिल्ली
101. करतार पारस राम सिंह -कला -हिमाचल प्रदेश
102. करतार सिंह -कला -पंजाब
103. डॉ. दिलीप कुमार सिंह – चिकित्सा- बिहार
104. चंद्र शेखर सिंह – अन्य-कृषि -उत्तर प्रदेश
105. सुधा हरि नारायण सिंह – खेल- उत्तर प्रदेश
106. वीरेंद्र सिंह- खेल – हरियाणा
107. मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) – साहित्य व शिक्षा – बिहार
108. केसी शिवशंकर (मरणोपरांत)- कला – तमिलनाडु
109. गुरु मां कमली सोरेन- सामाजिक कार्य – बंगाल
110. मराची सुब्बुरमण- सामाजिक कार्य -तमिलनाडु
111. पी. सुब्रमणियन (मरणोपरांत) व्यापार व उद्योग – तमिलनाडु
112. निदुमोलु सुमति -कला – आंध्र प्रदेश
113. कपिल तिवारी – साहित्य व शिक्षा- मध्य प्रदेश
114. फादर वल्लेस (मरणोपरांत) -साहित्य व शिक्षा – स्पेन
115. डॉ. थिरुवेंगडम वीराराघवन (मरणोपरांत) – चिकित्सा- तमिलनाडु
116. श्रीधर वेम्बू – व्यापार व उद्योग – तमिलनाडु
117. केवाई वेंकटेश – खेल – कर्नाटक
118. उषा यादव – साहित्य व शिक्षा – उत्तर प्रदेश
119. कर्नल काजी सज्जाद अली जहीर – जनसेवा – बांग्लादेश
इन खेल हस्तियों को भी मिला सम्मान
अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी मौमा दास के साथ छह खेल हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से विभिन्न पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। गृह मंत्रालय ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। मौमा के अलावा पी अनिता, माधवन नांबियार, उत्तर प्रदेश की सुधा सिंह, हरियाणा के विरेंद्र सिंह और केवी वेंकटेश को पदमश्री से नवाजा जाएगा। विरेंद्र को गूंगा पहलवान के नाम से जाना जाता है। इन हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे।



